खटीमा सितारगंज क्षेत्र में श्रद्धा जागरण कार्य का प्रभाव
खटीमा सितारगंज क्षेत्र में श्रद्धा जागरण कार्य का प्रभाव नवीन सिंह राणा की लेखनी से किसी भी समाज, क्षेत्र, समुदाय, जाति या धर्म के अस्तित्व को बचाये रखने में उस क्षेत्र विशेष में प्रचलित मान्यताओं और परम्पराओं का विशेष महत्व होता है। जब-जब इन प्रचलित मान्यताओं व परम्पराओं पर किसी बाहरी विचारधारा या मान्यताओं का प्रभाव पड़ता है, तब-तब शनै-शनै संस्कृति का क्षय होना आरम्भ हो जाता है। और वे परम्परायें व मान्यताये जो पिछली कई पीढियों से उस क्षेत्र विशेष, समाज विशेष, जाति विशेष या धर्म विशेष को एक आदर्श सूत्र में संजोय व संवारे हुई थी विघटित होने लगती हैं। श्रद्धा जागरण हिन्दू धर्म जागरण का आस्थायुक्त ऐसा विशेष कार्य है, जो समाज विशेष अथवा क्षेत्र विशेष के लोगो में उनकी प्राचीन मान्यताओं व परम्पराओं को जीवित रखते हुए संस्कृति संरक्षण जैसे आदर्श कार्यो में अग्रसर है व अपने प्राचीन देवी-देवताओ पर आस्था बनाये रखते हुए संस्कार पूर्ण सेवा भाव बनाये रखने हेतु प्रयासरत है। खटीमा - सितारगंज क्षेत्र, जो सदियों से वनवासी थारु जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है जो अपनी प्राचीन मान्यताओं व...