संदेश

कब जागा था लहू एक बार फिर राणा लोगों का?

राणा थारू समाज की “स्वाभिमान की हुंकार”: एक जन आंदोलन: खंड 1 लेखक नवीन सिंह राणा  हमारा राणा समाज एक मजबूत और गौरवशाली इतिहास रखता है और स्वं को मेवाड़ और चित्तौड़ के वीर सपूतों और योद्धाओं को अपना पूर्वज मानता आया है। जिसके कई प्रमाण आज भी धरोहर के रूप में राणा समाज के घरों में सुरक्षित है। जिनकी अमूल्य परंपराएं और संस्कृति आज भी उनसे मेल खाती हैं जिन्हें वे वर्षो पहले मेवाड़ और चित्तौड़ की भूमि में छोड़ आए थे।      इतिहास गवाह है कि वर्षो पहले  राणा समाज के लोग विभिन्न कारणों से पलायन कर तराई भावर की भूमि पर निवास कर रहे हैं जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से सींचा संवारा और रहने लायक बनाया। और फिर धीरे धीरे विभिन्न समाज के लोग इस भूमि पर आकर बसने लगे। और उन्होंने इन लोगों के बारे में टटोलना शुरू किया और जानना शुरू किया। सही और सटीक जानकारी इस समाज के बारे में वर्णित न होने के कारण जिसके मन में जो आया अथवा जिसने जैसा बताया उसी को आधार मानते हुए इस समाज के बारे में मनगढ़ंत जानकारियां पुस्तकों में लिख दी गई, और जिन्होंने जैसा इस समाज के लोगों के बारे म...

"नशा " नाश का द्योतक: चिंतन

' नशा' नाश का द्योतक: चिंतन लेखक श्री घनश्याम सिंह राणा अध्यापक ( हिंदी) राजकीय इंटर कॉलेज ओधली सितागंज संपादन कार्य: श्री नवीन सिंह राणा                    श्री सुरजीत सिंह राणा          इस संसार में यह कहा जाता रहा है कि चौरासी लाख योनियों को पार कर मानव रूपी शरीर मिलता है । इस चराचर जगत में जन्म मृत्यु का सतत प्रवाहवान चक्र यह द्योतित करता है कि मानव नशा रूपी बंधन में जकड़ता जा रहा है, विशेषकर एक ऐसा युवा- वर्ग जो कि एक समृद्ध समाज के निर्माता के रूप में माना जाता है।                लेकिन आज का बहुत बड़ा युवा-वर्ग नशा( मदिरा आदि) रूपी चक्रव्यूह में फंसता चला जा रहा है जो कि हमारे समाज के लिए एक चुनौती बन गया है।" यह एक गंभीर चिंता" का विषय है। ऐसे में हम एक अच्छे एवं समृद्ध समाज की कल्पना नहीं कर सकते। नशे की अनेक प्रजातियां हैं जैसे- शराब, गांजा ,अफीम, स्मैक तथा जुआ (द्यूत क्रीड़ा ) । इन नशीले व्यसनों से परिवार कुंठित एवं कुप्रभावित होता जा जाता है, जिसका असर हमें समाज ...

आज युद्ध के मैदान में अर्जून...... नवीन सिंह राणा द्वारा रचित

आज युद्ध के मैदान में अर्जुन, क्यों धनुष नहीं उठाता है! क्या कायर है या भय कैसा, आगे क्यों नहीं कदम बड़ाता है।  इतिहास कहेगा तुझको बुजदिल, अब काहे घबराता है। गीता का सार समझ, वो पल आज  फिर दोहराता है। खड़ी सामने है चुनौती, अब काहे को नीचे अस्त्र रखे। तुझमें है वो दम मानता मै, अब काहे नीचे शस्त्र पड़े। भले नहीं है यह महा भारत, पर उससे भी है कम नहीं। भले नहीं है गीता का वचन, क्या यह दायित्व है सही नहीं। जिसके  कदमों में चलकर, आगे अब नया इतिहास रचेगा। बैठ गया अगर निर्बल बनकर, समझ ले तुझको क्या इतिहास कहेगा। समझ ले तुझको क्या इतिहास कहेगा। 🙏🏿🙏🏿नवीन सिंह राणा द्वारा रचित राणा थारू युवा जागृति समिति आप सभी पाठकों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करती है। आशा है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयेगी।

अर्जुन भी भागा........ पुष्पा राणा द्वारा रचित

नवीन सिंह राणा द्वारा संपादित  श्रीमती पुष्पा राणा जी द्वारा रचित बेहतरीन कविता  अर्जुन भी रण से भागा था। विवेक न तब तक जागा था ।। वह देख स्वजन घबराया था। न कृष्ण ने जब समझाया था। हे पार्थ उठो तुम युद्ध करो। स्वजन का न शोक करो।। तुम धर्म का आलोक भरो। हे कौंतेय अपना कर्म करो।। धरा से अधर्म को आलोप करो। अर्जुन नहीं व्यर्थ विलाप करो।। तुम बढ़कर आगे हुंकार भरो। अन्याय का अभी प्रतिकार करो।। जगत में कर्म ही प्रधान है। धर्म कर रहा आह्वान है।। रण तो पहले ही वियावान है। कर्महीन कभी न हुए महान है। इंशा जब कर्तव्य निभायेगा। इतिहास स्वयं रच जायेगा।। कोई कृष्ण तो आगे आयेगा। अर्जुन को राह दिखायेगा।। हर नर में अर्जुन बैठा है।  कृष्ण रमा है अन्तस में ।। घूंघट के पट खोल जरा। देखो तो अपने मन में।।   पुष्पा राणाराणा  थारू युवा जागृति समिति आप सभी पाठकों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करती है। आशा है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयेगी।

बदल रहे हैं अच्छे की....... By जेपी राणा

नवीन सिंह राणा द्वारा संपादित  जय प्रकाश सिंह राणा द्वारा रचित  बदल रहें है अच्छे की उम्मीद में, खो ना जाना तुम भी कहीं भीड़ में। नियत और इरादा साफ रखना, किया जो सबसे वादा ,याद रखना। ना रखना पर्दे में कुछ ना,                   ओझल होना तुम भविष्य रख दिया है हाथ में,              तुम्हारे ना समझना इसे खिलौना तुम। इक नई ऊंचाई देना,               इक नया मुकाम बनाना तुम। दुनिया की चकाचौँध में ,                  अपनों को भूल ना जाना तुम। मार्गदर्शक है तू तो ,               हम भी कारवां हैं। जहाँ पड़ेंगे तेरे कदम,                  तो हम भी वहाँ हैं। बड़ी परेशानियां झेली हैं,                      बड़े दर्द में हैं। जैसा चल रहा है,           वैसे तो भविष्य गर्त में है। ...

एक चर्चा जिसे कोई भी पसंद नही करता.........

साथियों कल को यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे अन्य समाज के प्रतिभावान युवा छाए रहे लेकिन एक भी नाम अपने राणा खटीमा सितारगंज से नही आया, दुःख भी हुआ, कि हम और हमारे समाज के बच्चो को हम ऐसी तालीम, मार्गदर्शन, निर्देशन नही दे पाए कि एक बच्चा भी हमारे राणा समाज से नही निकल पाया। और एक लिस्ट हमारे पीसीएस अधिकारी श्री कुलदीप सिंह राणा जी ने शेयर की  ST  समाज के सभी नव नियुक्त आईएएस भाईयों को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं* योगेश कुमार मीणा रैंक 66 विनोद कुमार मीना रैंक 135 दीपक मीना रैंक 283 महेंद्र कुमार मीना रैंक 491 शुभम मीना रैंक 621 रवि मीना रैंक 625  योगेन्द्र मीना 647 शुभम मीना 663 विकास कुमार मीना 672 महकता मीना 689 लेखराज मीना 736 पूजा मीना 788 विनोद कुमार मीना 798 अभिषेक मीना 876 राकेश मीना 880 सिमरन 889 साहिल 892 केसरापु 899 अमित मीना 903 अनूप मीना 909 सतपाल मीना 920 प्रेम सिंह मीना 929 ऋतु मीना 930 रामनरेश मीना 933 मांशी आर मीना 946 दीपक कुमार मीना 950 संदीप कुमार मीना 952 अभिषेक मीना 961 लक्षण मीना 983 कुलदीप मीना 998 हार्दिक मीना 1000 सभी को यूपीएससी क...

हे मेरे राम.....

हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम। अवध के राजा  कोशल्या के लाल  आय बसे फिर अयोध्या धाम, हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।1। कण कण में बसे  बसे जग में दशरथ नंदन  भजन करे जन प्रातः शाम, हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।2। चैत्र नवमी पर  हुए धरा में अवतरित  कष्ट हरत जन जन के तमाम, हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।3। राम राज्य फिर  कब आयेगा धरा पर  एक तेरा नाम ही सतनाम, हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।4। यह शुभ मुहूर्त  पुनः आज है आया  लेकर अजब खुशी तमाम, हे मेरे राम , हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।5। सकल धरा पर  बहे प्रेम सरस धारा  शुभ हो सारे कार्य तेरे नाम, हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।6। नव युग हो  हो" नवीन"क्रांति  हे रघुवीर नमन करूं तेरा धाम, हे मेरे राम, हे मेरे राम  आपको करता हूं मैं प्रणाम।7। कुछ करू ऐसा  प्रभु जीवन हो सफल  जन्म मरण हो चरणों में ...

अच्छा लगता है अपना .....

 अच्छा लगता है... नवीन सिंह राणा द्वारा रचित  अच्छा लगता है,             अपना राणा समाज ।   अच्छी लगती हैं ,          इसकी सांस्कृतिक विरासत। ।1। ।   अच्छा लगता है ,               अपना गांव समाज ।  अच्छे लगते हैं,               इसके प्यारे रीति रिवाज ।।2। । अच्छा लगता है,               खलिहानों में स्वर्ण सा धान। अच्छे लगते हैं ,             अपने राणा भाई किसान।।3। ।  अच्छा लगता है,                      खेतों का लहलहाना। अच्छे लगते हैं,                फसलों में भोरें मडराना।।4। । अच्छा लगता है,                 होली का बजता ढोल।  अच्छे लगते हैं,                    मधुर गीतों के बोल।।5...

राणा थारू युवा जागृति समिति द्वारा आयोजित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती: शत शत नमन

संपादन by नवीन सिंह राणा  आज दिनांक 14अप्रैल दिन रविवार को राणा थारू युवा जागृति समिति के कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। जिसमे बाबा साहब जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की गई। जिसमे उपस्थित सद्स्यों ने बाबा साहब जी के विचारों पर चलने का आवाह्न किया गया। इस अवसर पर संघठन मंत्री मनोज सिंह राणा जी, दुष्यंत सिंह राणा जी, सुरजीत सिंह राणा,dillu सिंह राणा व नवीन सिंह राणा उपस्थित रहे।