उठो, जागो, समय न खोओ,: प्रेरणादायक कविता



उठो, जागो, समय न खोओ: प्रेरणा दायक कविता:

नवीन सिंह राणा 


उठो, जागो, समय न खोओ,
कर्तव्य पथ पर कदम बढ़ाओ।

आज है दिन कुछ कर दिखाओ 
मेधावी बच्चों को सम्मान दिलाओ।

मेहनत उनकी रंग लाई है,
सपनों ने नई राह पाई है।

इनके उज्ज्वल भविष्य ज्योति जलाओ 
हम सबको मिलकर मशाल आगे बडाओ।

सपनों की ये नई उड़ान है,
हमारी ताकत, हमारा मान है।

समारोह ये नहीं बस एक आयोजन,
है भविष्य का निर्माण, प्रेरणादायक साधन।

समय पर आओ, साथ निभाओ,
अपने कदमों से नया इतिहास रचाओ।

इन होनहारों को राह दिखाओ 
सही गलत उनको समझाओ।

आओ  संकल्प ले, भविष्य सजाएं,
इन मेधावियों  का हौसला बढ़ाएं।

उठो, जागो, समय न खोओ,
कर्तव्य पथ पर कदम बढ़ाओ।

आज हमें कुछ कर  है दिखाना,
मेधावी छात्र-छात्राओं को है सम्मान दिलाना।

हमारी एकजुटता, हमारा सहयोग,
इनके सपनों को दे ऊँची उड़ान का संयोग।

:नवीन सिंह राणा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Holi Milan smaroh 2024 होली मिलन समारोह 2024

होरी में छिपी है हमारी परम्परा

माघी महोत्सव 2026 —थारू अस्मिता , जागरूकता और सामुदायिक सशक्तिकरण का महापर्व गांव बर्दिया बहराइच