""शिक्षा से ही होगा बदलाव ""by Naveen Singh Rana

राणा समाज का शिक्षा से ,
ही होगा अब बदलाव।
 खो सकता है अस्तित्व ,
यदि न माना यह सुझाव।।1।।

ज्ञान की रोशनी से ,
जगमगाए हर एक चेहरा।
शिक्षा ही है वो राह,
 जो दिखाएगा एक नया सवेरा।।2।।

अनपढ़ता के अंधकार में ,
कहीं खो न जाएं हम।
शिक्षा के दीप जलाकर,
हर घर रोशनी फैलाएं हम।।3।।
हर बच्चे को मिले अब,
किताबों का पूरा सहारा।
ज्ञान की इस गंगा में,
 झूमे नित राणा समाज हमारा।।4।।

सपने हों ऊँचे हर मन में,
और हौसले हों मजबूत।
शिक्षा से ही पंख लगें,
सभी की उड़ानें हों दूर।।5।।

सफलता की सीढ़ियों पर,
हर बालक चढ़ते रहें निरंतर।
शिक्षा का दीप जले ,
उजाले हों हर एक घर।।6।।

सभी सफल जन अब,
मिलकर करें ये निरंतर प्रयास।
शिक्षा जागरुकता कर,
ज्ञान का फैलाएं उजास।।7।।

राणा समाज का हर कोना, 
हर पल ज्ञान की बातों से गूंजे।
राणा समाज का बच्चा बच्चा, 
नित निरंतर पढ़ाई में ही झूमें।।8।।

आओ हम सब मिलकर ,
अब एक नई शुरुआत करें।
शिक्षा की ज्योति जला,
अपने समाज के भविष्य संवारें।।9।।

अज्ञानता का अंधकार मिटाएं,
 ज्ञान का फैलाएं उजाला।
राणा समाज का भविष्य हो ,
नव युग हो उज्ज्वल, हो निराला।।10।।
                         Naveen Singh Rana 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*भावुक अपील –राणा थारू समाज के एक बच्चे की आंखों की रोशनी बचाइए* 🙏🖋️By Naveen Singh Rana #Rana Tharu #help #support #Rana Tharu yuva jagrti samiti #Rana Tharu parisad #

तराई की आत्मकथा और राणा थारू समाज

राणा थारु परिषद: एक गौरवशाली यात्रा